फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना रजिस्ट्रेशन के मिले चार ई-रिक्शा, किया चालान

Wed, 27 Aug 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। एसपी के निर्देश पर मंगलवार को यातायात पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा, ऑटो, टेम्पो आदि की जांच की। जांच के दौरान चार ई-रिक्शा बिना पंजीकरण और छह ई-रिक्शा बिना नंबर के सड़क पर संचालित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए टीआई ने उन्हें चालान कर 30,000 रुपये जुर्माना लगाया। याताया निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर मंगलवार को पडरौना शहर में ई-रिक्शा, ऑटो, और टेम्पो की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में करीब 100 ई-रिक्शा, ऑटो और टेम्पो की जांच की गई। जांच के दौरान चार ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के मिले हैं, उन्हें जब्त कर कार्यालय में जमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें