अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुशीनगर इकाई की बैठक बृहस्पतिवार की देर शाम कुशीनगर में हुई। इसमें विद्यार्थी परिषद से जुड़े पदाधिकारियों ने वर्ग की सफलता के लिए योजना बनाई।
अभाविप की इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख उमेश उपाध्याय ने कहा कि कुशीनगर के पथिक निवास में 12 अप्रैल से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं का चार दिवसीय वर्ग (सम्मेलन) आयोजित होगा। उसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। विभाग प्रमुख अमृतांशु मिश्र ने कहा कि संगठन की अपनी विशिष्ट कार्यपद्यति है। उसके अनुरूप ही कार्यकर्ता कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अगले माह लगने वाले वर्ग में भविष्य की कार्ययोजना एवं संगठन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस बैठक में प्रांत संगठन मंत्री कमल नयन भी मौजूद थे। वहीं 20 मार्च को कुशीनगर में होने वाली परिषद की अगली बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। संचालन साकेत कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर चंद्रशेखर कुशवाहा, विवेक मिश्र, अभिनंदन, तेज प्रकाश उपाध्याय, राहुल ओझा, प्रियेश गोंड, विकास राय, दीपक सिंह, दिवाकर पांडेय, रवि प्रताप राव आदि मौजूद रहे।