पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसानों की पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
उपकृषि निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि 23 दिसंबर को जिला पंचायत सभागार में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई जाएगी। इसमें प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। किसान जवाहर शर्मा ने निराश्रित पशुओं को रखने के लिए कसया में गौआश्रय स्थल बनाने की मांग की। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि नए गौआश्रय स्थल का कार्य प्रगति पर है। सुप्रियम मालवीय ने अवैध चल रहे ईंट भट्टों को बंद कराने और चिमनियों से हो रहे पर्यावरण प्रदूषण की शिकायत की। छोटेलाल सिंह ने गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली की शिकायत की। खड्डा के किसानों ने धान खरीद के बारे शिकायत की। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. बीआर मौर्या, जिला प्रवंधक अग्रणी बैंक सुनील त्यागी, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।