खड्डा। आईपीएल चीनी मिल खड्डा के तौल केंद्र का बुधवार को सहायक चीनी आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए। सहायक चीनी आयुक्त नीलू सिंह ने तौल कांटा की जांच की। चीनी मिल के सभी काटे सही मिले। यार्ड में पानी, लाइटिंग आदि की व्यवस्था दुरुस्त मिली। उन्होंने यातायात पखवाड़े के तहत किसानों के ट्रैक्टर ट्राली पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाया। इस दौरान प्रधान प्रबंधक एनपी सिंह, खांडसारी अधिकारी उज्ज्वल नारायण सिंह, विजय प्रभात, केन हेड सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद