खड्डा। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर रिस्तेदारी में आए युवक पर युवती को भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित युवती के पिता ने कहा कि कसया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गांव में अपनी बहन के घर आया था। इसी दौरान युवक उनकी बेटी के संपर्क में आ गया। इसी दौरान आरोपी युवक आठ नवंबर की रात बेटी को भगा ले गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।