फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नारायणी में मिले चार शव, भेजे गए गोरखपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। नारायणी (गंडक नदी) के रास्ते कुशीनगर में शवों के आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के पास ठोकर संख्या तीन से सटे गंडक नदी में दो महिलाओं और दो पुरुषों के कुल चार शव दिखे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने शवों को बाहर निकाला। मोर्चरी में जगह नहीं होने से चारों शवों को गोरखपुर एम्स के मोर्चरी हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन

नारायणी नदी में रविवार को अचानक पानी का बहाव तेज होने के कारण सिसवा गोपाल के पास एक ही स्थान पर चार शव मिलने की सूचना पर एसडीएम सर्वेश सिंह और प्रभारी तहसीलदार महेश कुमार पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकलवाया गया। शव के अधिकांश हिस्से सड़ चुके थे। नदी में बहाव तेज होने से मुख्य धारा से शवों व सामान बहते नजर आए। प्रशासनिक व पुलिस टीम लगातार नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में निगरानी कर रही है। एसडीआरएफ की टीम मोटरबोट के जरिए नदी के दियारा और संवेदनशील स्थानों पर शवों की तलाश कर रही है। बरामद शवों की पहचान नहीं हो सकी है। एक भी शवों का पहचान नहीं हो सका है। सभी शव नेपाल में हुए त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के बताए जा रहे हैं।
-
हो सकता है शवों का पोस्टमार्टम
मोर्चरी में रखे गए शवों का जिला प्रशासन पोस्टमार्टम करा सकता है। शासन स्तर पर वार्ता के बाद शवों के पोस्टमार्टम कराने के लिए पत्राचार भी किया गया है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि दो राष्ट्र का मामला होने से कोई कदम बिना शासन के निर्देश के नहीं उठाया जा सकता है। निर्देश मिलते ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें