फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार युवक घायल

Thu, 05 Jun 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पहली दुर्घटना में अहिरौली थाना के महुअवा खुर्द के समीप बुधवार को दोपहर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना कप्तानगंज-गोरखपुर मार्ग पर ही सुधियानी रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। इसमें दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया निवासी शैलेश यादव (40) पुत्र त्रिलोकी यादव और सतन यादव (39) पुत्र रामजीत यादव बुधवार को बाइक से गोरखपुर जा रहे थे। अभी वे बोदरवार बाजार से आगे महुअवा खुर्द गांव के समीप पहुंचे थे कि सामने से अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार कर चली गई। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं, दूसरी दुर्घटना कप्तानगंज-गोरखपुर मार्ग पर ही सुधियानी रेलवे क्रासिंग के समीप बुधवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। इस दुर्घटना में संदीप यादव (18) पुत्र पूजन यादव निवासी गांव मेहड़ा और अमर सिंह (21) पुत्र सुभाष सिंह निवासी गांव इंदरपुर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें