पडरौना। कोतवाली पुलिस ने चोरी हुए करीब दो लाख रुपये के सामान के साथ सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भिजवा दिया। सभी आरोपी पडरौना कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के परसौनी कला स्थित मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर आभूषण, एक पासपोर्ट, एक बैंक पासबुक, एक मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर, गैस सिलेंडर सहित करीब दो लाख रुपये के सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों का नाम सुभाष प्रसाद पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी रामघाट थाना कोतवाली पडरौना, शिवनाथ पुत्र झालू निवासी फकीरहवा थाना कुबेरस्थान, ओमप्रकाश पुत्र सुखई निवासी सेमरिया बाजार थाना कोतवाली पडरौना और श्यामसुंदर पुत्र ओमप्रकाश निवासी कठकुइयां कोतवाली पडरौना है। संवाद
00
1.10 किलो गांजा व चाकू के साथ दो गिरफ्तार
पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने 1.10 किलोग्राम गांजा व एक चाकू के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बरामद गांजा की कीमत करीब 30 हजार रुपये है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों का नाम मोहम्मद मंसूर अली पुत्र हजरत अंसारी निवासी बढ़या बुजुर्ग टोला लोहरइया वार्ड नबर-13 छत्रपति शिवाजी नगर कोतवाली हाटा और पुरुषोतम पुत्र रामनाथ निवासी पकड़ी थाना अहिरौली बाजार है। संवाद
00
आयुध अधिनियम के आरोपी को दिलाई पुलिस ने सजा
पडरौना। ऑपरेशन कंविक्शन के तहत जिले की पुलिस ने आयुध अधिनियम के मुकदमे में पैरवी कर सोमवार को एक अभियुक्त को सजा दिलाई। उसे जेल में बिताई गई अवधि एवं 2,000 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। उसके खिलाफ जीआरपी गोरखपुर ने तीन साल पहले आयुध अधिनियम में केस दर्ज किया था। स्थानीय पुलिस व मॉनिटरिंग सेल ने पैरवी की और सोमवार को अभियुक्त अकबर पुत्र रशी अहमद निवासी मेहसोल चौक थाना सीतामढ़ी बिहार के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अपराध सिध्द करते हुए जेल में बिताई गई अवधि की सजा एवं 2,000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। संवाद
00
यातायात पुलिस ने वसूला 2.31 लाख रुपये ऑनलाइन शमन शुल्क
पडरौना। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जिले की यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव, ट्रिपलिंग के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान लोगो को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा ने बताया कि यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के आरआई आरडी प्रसाद वर्मा की टीम ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए। इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर राजकीय क्रेन पर लगे पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों की ऑडियो क्लिपिंग प्रसारित की। उन्होंने बताया कि ड्रंक एंड ड्राइव के चार, ट्रिपलिंग के 21, बिना हेलमेट के 47, फॉल्टी नंबर प्लेट के 8 चालान सहित कुल 96 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया। इस दिन कुल 2 लाख 31 हजार का ऑनलाइन शमन शुल्क वसूला गया एवं दो वाहनों को सीज किया गया। संवाद