मड़ार विंदवलिया गांव में धर्मशाला का शिलान्यास करते सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पा
पकड़ियार बाजार/कोटवा बाजार। क्षेत्र के मड़ार विंदवलिया में यात्री धर्मशाला और कौआसार में अंत्येष्टि स्थल का शिलान्यास हुआ। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि मड़ार स्थित भुवनेश्वरी देवी मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास योजना के तहत श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए इस धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। धर्मशाला के निर्माण होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर ठहरने की सुविधा मिलेगी। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि कौआसार में अंत्येष्टि स्थल बनने से क्षेत्र के लोगों को परिजनों का अंतिम संस्कार करने में सहूलियत होगी।
इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, सूरज गोविंद राव, संतोष मणि त्रिपाठी, रामानुज मिश्रा, विजय कुमार मिश्रा, कुणाल राव, अजय गोविंद राव, सुनील मिश्रा, नितेश गोविंद राव, मोनू मिश्रा, अशोक गोविंद राव, अरविंद गुप्ता, इंद्रजीत गुप्ता, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।