सड़क निर्माण की शिलान्यास करते विधायक विवेकानन्द पांडेय।स्रोत-सोशल मीडिया
खड्डा (कुशीनगर)। क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय ने शनिवार को ग्राम सभा विशुनपुरा में पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) योजना के अंतर्गत मेन चौराहे से बिकाऊ कुशवाहा के घर तक सीसी सड़क का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कों के निर्माण से गांवों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम में कुणाल राव, ग्राम प्रधान रामप्यारे कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, भगवत गुप्ता, संग्राम यादव, संतोष दुबे, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र प्रजापति, साधना दुबे, संतोष मद्धेशिया, सुबोध कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संवाद