कप्तानगंज। क्षेत्र के ग्राम खभराभार में 2.25 करोड़ की लागत से बनने वाले पिच सड़क का शिलान्यास किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य गांव के विकास और गांव में निवास कर रहे लोगों को रोजगार, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत आवश्यकताओं को मुहैया कराना है। ताकि समाज के अंतिम व्यक्त का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह, अवर अभियंता संतोष कुमार राय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच करीब सवा दो करोड़ की परिजयोजनाओं की आधारशिला रखी गई। अंत में रंजीत सिंह ने आभार जताया।
इस दौरान अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण आरपी सिंह, सहायक अभियंता गिरीश कुमार दुबे, दिनेश सिंह, मुकुल सिंह, ग्राम प्रधान प्रेम सागर साहनी, अंबिका गुप्ता, रत्नेश भारद्वाज, उदयभान सिंह, राजेश साहनी, रानू अग्रहरि, सुभाष राव, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।