फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 1.55 करोड़ की 24 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

Sun, 17 Mar 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील परिसर में शनिवार को कम्युनिटी हॉल समेत 1.55 करोड़ रुपये की लागत की 24 परियोजनाओं का सांसद ने शिलान्यास किया। कहा कि इस विकास कार्य से निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि तहसील परिसर में बनने जा रहे कम्युनिटी हाल से अधिवक्ता और लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता, समाज के पीड़ित व्यक्तियों के वाद को निस्तारण करने में योगदान देते हैं। सांसद ने कहा कि भाजपा सरकार जनता और गरीबों के लिए काम कर रही है। सड़क बिजली पानी शिक्षा स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है, जिसके तर्ज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काम कर रहे हैं। शिलान्यास कार्यक्रम को रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतन, मुकेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामप्रताप सिंह, मिर्ज़ा एकतेदार हुसैन, अरुण कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद मिश्र और संचालन राम प्रताप सिंह ने किया। अंत में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा और महामंत्री उमेश दुबे ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान संजय यादव, रामानुज मिश्र, संजय सिंह मुन्ना, बैजनाथ गुप्त, जयप्रकाश पांडेय, दिनेश कुमार राव, शैलेश प्रताप सिंह, राधेश्याम पासवान, परमहंस कुमार, संजय पांडेय, हीरा पांडेय, छोटे लाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें