फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकथा के लिए निकाली शोभायात्रा

Sun, 17 Mar 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के बीआरसी परिसर स्थित कोइंदी ब्रह्मस्थान परिसर में शनिवार को सात दिवसीय रामकथा शुरू हुई। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में एकत्र हुए श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कोइंदी ब्रह्मस्थान परिसर से निकाली गई शोभा यात्रा को कस्बा का भ्रमण कराते हुए कस्बा के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान जयश्रीराम के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा था। आयोजकों ने बताया कि ब्रह्मस्थान परिसर में कथा वाचक दीदी स्मिता वत्स रामकथा सुनाएंगी। इसका समापन 23 मार्च को हवन पूजन और भंडारे के साथ समापन होगा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष जेपी गुप्ता, मनोज राय, नंद गुप्ता, अनिल पांडेय, अजय राय, पीएन पांडेय, रवि सिंह, अशोक मिश्रा, सुरेंद्र राय, अंजनी सिंह, अशोक द्विवेदी, अभय पटेल, रविंद्र तिवारी, दीपक कुमार, योगेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार, कृपा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें