पडरौना। नगर के बुढि़या माई मंदिर परिसर में शुक्रवार को भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि परिवार की तरफ से 29वां स्थापना दिवस मनाया गया। संगठन से जुड़े लोगों ने हवन पूजन कर योग, आयुर्वेद, स्वदेशी वैदिक संस्कृति की निष्काम सेवा साधना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुभाष सिंह ने कहा कि 29 वर्ष पूर्व पांच जनवरी 1995 को स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण ने भारत स्वाभिमान न्यास एवं दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की थी। तबसे अनवरत पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की तरफ से योग के साथ-साथ स्वदेशी, स्वास्थ्य, वैदिक शिक्षा, समृद्धि संस्कारवान भारत के अभियान को आगे बढ़ा रहा है। आज देश में एक लाख से ऊपर योग की कक्षाएं चल रही हैं। इस दौरान अमरदीप शुक्ला, अरविंद कुमार, अभय रंजन, नितेश कुमार, श्रीकृष्णा यादव आदि मौजूद रहे।