पडरौना। 12460 शिक्षक भर्ती के रिक्त आठ पदों के लिए शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग हुई। आठ अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। उनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद जनपदीय समिति की ओर से आठ जनवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 के अप्रैल महीने में 12460 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पिछले माह शुरू की। जनपद में 104 पद आवंटित हुआ था। इसमें 93 पद पर शिक्षकों की नियुक्त हो चुकी है। शेष पद रिक्त थे। कुछ आवेदकों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने रिक्त पदों पर नए सिरे से चयन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। सात पदों पर नियुक्तियां कमेटी के समक्ष लंबित तथा रिक्त चार पद पर नए सिरे से मेरिट जारी कर नियुक्ति की गई। लंबित पदों पर आपत्तियों का निस्तारण कर चयन तथा नई चयन सूची 27 दिसंबर को अपलोड की गई। पिछले एक जनवरी को लंबित सात पद में तीन का चयन किया गया। देर शाम तक सिर्फ आठ अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। काउंसिलिंग में प्राप्त प्रमाण पत्र की जांच कर जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा योग्य मिलने वाले अभ्यर्थियों का अनुमोदन करने के बाद बीएसए आगामी आठ जनवरी को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।