फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व ग्राम सचिव को निलंबित व जेई होंगे बर्खास्त

Fri, 28 Apr 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही क्षेत्र के गांवों में निरीक्षण करने पहुंचे थे डीएम और सीडीओ
विज्ञापन

गगलवा में कार्य संतोषजनक न मिलने पर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। डीएम ने बृहस्पतिवार को सीडीओ के साथ दुदही क्षेत्र के गगलवा में विकास कार्यों का जायजा लिया। वहां जल जीवन मिशन की परियोजना में मानक के अनुसार पाइप न लगाने पर साइट इंचार्ज पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। ठाढ़ीभार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नाली निर्माण के दौरान बनाए गए सोख्ता में मिट्टी पाए जाने पर पूर्व ग्राम सचिव को निलंबित और संविदा के जेई को बर्खास्त करने को निर्देश दिए।
डीएम रमेश रंजन सुबह सीडीओ गुंजन द्विवेदी व अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले धर्मपुर पर्वत गांव में पंहुचे। वहां जल जीवन मिशन की परियोजना में पेयजल आपूर्ति के लिए लगाई गई पाइप को मिट्टी खुदवाकर जांच की। मानक विहीन पाए जाने पर जलनिगम के अधिशासी अभियंता अनुराग गौतम से निगरानी करने एवं कनेक्शन की गिनती कराने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से गणित का सवाल व हिंदी पढ़वाकर सुना। प्रधानाध्यापक को सुधार करने को निर्देश दिए।
विज्ञापन

उसके बाद ठाढ़ीभार के डमूर टोले में नाली व सोख्ता निर्माण का निरीक्षण किया। सोख्ता में मिट्टी पाए जाने पर पूर्व ग्राम सचिव जन्मेजय गुप्ता को निलंबित करने व संविदा के जेई सुमित कुमार को बर्खास्त करने के निर्देश दिए। उसके बाद गगलवा के जल जीवन मिशन परियोजना की जांच की। वहां बताया गया कि 60 लोगों को दस दिनों से पानी नहीं मिला।
इस पर डीएम ने एक घर में पहुंचकर महिला से पूछा। उर्मिला नाम की महिला ने बताया कि केवल कल 15 मिनट पानी मिला। डीएम नाराज हो गए। जांच के दौरान पाइप फटने व सड़क पर पानी बहने की स्थिति देख साइट इंचार्ज राकेश शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उसके बाद गौरीश्रीराम में 39 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। आजिविका मिशन के तहत वीसी सखी व समूह की महिला सदस्यों से संवाद किया। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी, जल निगम के एक्सईएन अनुराग गौतम, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीडीओ कल्पना मिश्र, डीपीसी नंदू मिश्रा, बीडीओ रामराज कुशवाहा, एडीओ मजहरुल हक सहित संबंधित गांवों के सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद थे।
...
नहीं कराई गई थी सफाई

जिस जगह डीएम का पहले से कार्यक्रम तय था, उस स्थान पर सफ़ाई कर्मचारियों एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारियों ने सफाई कराना मुनासिब नहीं समझा। विद्यालय में डीएम पहुंचे तो दूसरी तरफ एडीओ पंचायत सफाई करा रहे थे।
विज्ञापन

धर्मपुर पर्वत स्थित श्मशान घाट परिसर में पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। वहां तीन दिन पहले से डीएम का कार्यक्रम लगा था। उसके बाद श्मशान घाट पर गंदगी थी। शौचालय, भगवान शिव की मूर्ति समेत चारों तरफ झाड़ियां उगी थीं। डीएम की नजर न पड़ जाए, इसलिए चारों तरफ से घेर लिया गया था। फिर डीएम जूनियर हाईस्कूल में पहुंचे। वहां डीएम 7वीं कक्षा में बच्चों से पूछ रहे थे तो एडीओ पंचायत बाहर निकल कर शौचालय और अन्य गंदगी की सफाई कराने में लग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें