मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के नरहरिया गांव की पूर्व ग्राम प्रधान मालती देवी पत्नी रामकिशोर राय (66) की बुधवार देर शाम गोरखपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। सात अगस्त की सुबह वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर एम्स में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों को उनका एक पैर काटना पड़ा, लेकिन इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। संवाद