फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दूसरे दिन भी रहे हाउस अरेस्ट

विज्ञापन
हाउस अरेस्ट किए गए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उड़ीसा के प्रभारी अजय कुमार लल्लू को सोमवार की शाम उस समय पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया गया। जब वह 17 फरवरी को पार्टी की ओर से विधान भवन का घेराव करने के लिए जाने की तैयारी में थे। दूसरे दिन मंगलवार को भी उनके आवास पर पुलिस का सख्त पहरा जारी रहा। तीन बजे विधायक को तुर्कपट्टी के शिव मंदिर पर पार्टी मीटिंग के लिए जाना था तो सेवरही पुलिस भी उनके साथ गई।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की ओर से मनरेगा का नाम बदलने, किसान हितों की उपेक्षा कर अमेरिका से ट्रेड डील करने और एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम आने पर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर 17 फरवरी को विधान भवन का का घेराव किया जाना था। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उड़ीसा प्रभारी अजय कुमार लल्लू सोमवार को दुदही के दुबौली बाजार में सभा कर रात में लखनऊ जाने की तैयारी में थे, इसी बीच उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने उनको हाउस अरेस्ट कर लिया गया था और उनके आवास पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। इसे लेकर विधायक आवास पर सोमवार को पूरी रात पुलिस तैनात रही। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का कहना था कि यह सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का कार्य कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। विधायक को मंगलवार को तुर्कपट्टी के शिव मंदिर में होने वाली पार्टी की मीटिंग में जाना था तो सेवरही पुलिस भी चौकी इंंचार्ज अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में इनके साथ गई। सेवरही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव का कहना है कि उच्च अधिकारियों के निर्देश और कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को हाउस अरेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें