मथौली। कस्बे के महाराणा प्रताप नगर के शिव मंदिर परिसर में शनिवार को पीएम आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
रामकोला विधायक विनय कुमार गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के सभी वर्ग का चहुंमुखी विकास के लिए संकल्प लिया है। प्रत्येक व्यक्ति को पक्का मकान मिल सके, इसके लिए पीएम आवास और सीएम आवास योजना संचालित कर रही है। लोगों को इसका लाभ लेना चाहिए। चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि मथौली नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास करना प्राथमिकता में है। इसके लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच वर्ष के भीतर कस्बा के प्रत्येक व्यक्ति के पास अपना भवन और हर मोहल्ले में पक्की सड़क होगी। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके आदि परियोजना अधिकारी डूडा मुहम्मद जफर खान समेत अन्य सभी अतिथियों ने पीएम आवास के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस जायसवाल ने किया। इस दौरान ईओ सीमा राय, हेमंत सिंह, शिवराम कुशवाहा, रामकृपाल उर्फ धमारी यादव, विवेक चौबे, मोहन साहनी, उमेश केवट, दुर्गेश सिंह, संजय सिंह मुन्ना, ज्ञानचंद कुंवर, मानवेंद्र सिंह, रविंद्र गोंड, सुरेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।