तमकुहीराज। तिलक नगर वार्ड में बुधवार की शाम करीब छह बजे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक अजय कुमार लल्लू ने स्वाभिमान सभा की। उन्होंने वार्ड में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप में श्मशान घाट की सड़क की जमीन को शामिल करने का आरोप लगाया। सभा के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि हिंदू हित और हिंदुत्व की बात करने वाली भाजपा सरकार के एक मंत्री अपना पेट्रोल पंप चलवाने के लिए श्मशान घाट की सड़क की जमीन लूट रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, अमित सिंह, सभासद उपेंद्र चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही शहाबुद्दीन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष सेवरही रमेश पाल, विकास कुशवाहा, जिला सचिव इद्रीश अंसारी आदि मौजूद रहे।