फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णमासी समेत 10 लोगों ने दाखिल किया पर्चा

Fri, 10 Feb 2017 11:31 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नामांकन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन कुल 10 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें रामकोला सुरक्षित और खड्डा विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। पर्चा लेने वालों की संख्या 27 रही।      
विज्ञापन

पडरौना से बहुजन मुक्ति पार्टी के रमेश कुशवाहा, अखिल भारत हिंदू महासभा के रामप्रसाद उर्फ कमलनाथ और निर्दलीय विजय चौरसिया उर्फ टाइगर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।      
रामकोला से सपा विधायक पूर्णमासी देहाती और खड्डा से विजेंद्र पाल यादव उर्फ बबलू ने पर्चा दाखिला किया। हाटा से महेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं शैलेंद्र प्रताप सिंह उर्फ हिमालय ने निर्दल प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र जमा किया। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय विकल्प पार्टी के हरिकेश गुप्ता और रालोद के जवाहर लाल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन

इस तरह चार दिनों में 27 व्यक्ति विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर चुके हैं। नामांकन के चौथे दिन तमकुहीराज में एक, पडरौना में दो, खड्डा में 18, हाटा में चार, फाजिलनगर एवं रामकोला में एक-एक व्यक्ति ने पर्चा लिया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें