फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी ट्रेवल एजेंटों ने किया पर्यटन स्थली का दौरा

विज्ञापन
कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में आराधना करते दस देशों के ट्रेवल ऑपरेटर और एजेंट। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
विदेशी ट्रेवल एजेंटों ने किया पर्यटन स्थली का दौरा
विज्ञापन

10 देशों के 16 सदस्यीय दल ने ऐतिहासिकता की जानकारी ली
कसया। पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद में विदेशी ट्रेवल एजेंटों ने मंगलवार को भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली का दौरा किया। टूरिस्ट इंफार्मेशन अफसर प्रान रंजन की अगुवाई में कुशीनगर पहुंचे 10 देशों के 16 सदस्यीय दल ने यहां पुरातत्व विभाग की तरफ से भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित एक डाक्यूमेंट्री का अवलोकन किया। इसके बाद महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचा, जहां भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया। इसके पूर्व इन्हें बौद्ध सर्किट में ख्याति प्राप्त जातक ट्रेवल के वाइस प्रेसीडेंट मनोज कुमार सिंह ने उत्खनित अवशेषों, मंदिर सहित अन्य स्थलों की जानकारी दी। फिर यहां से रामाभार स्तूप व माथा कुंवर मंदिर देखने के बाद शाम को गोरखपुर रवाना हो गए।
प्रदेश सरकार नेलखनऊ में 9 से 11 अगस्त तक करीब 15 देशों के 50 ट्रेवल आपरेटर/एजेंटों की कार्यशाला आयोजित की थी। इसमें प्रदेश के धार्मिक, पुरातात्विक व एतिहासिक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ट्रेवल आपरेटर/एजेंटों से चर्चा हुई। ताकि ये अपने-अपने देशों में यहां के टूर पैकेज के साथ यहां के प्रमुख स्थलों की जानकारी दे सकें। कार्यशाला के बाद ग्रुप बनाकर प्रदेश के बौद्ध सर्किट के अलावा अन्य सर्किट में भ्रमण कराया जा रहा है। इसकी देखरेख पर्यटन विभाग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेवल आपरेटर/एजेंटों में जर्मनी, थाईलैंड, मलेशिया, साउथ अफ्रीका, म्यांमार, फिलीपींस, कनाडा, इंडोनेशिया से आए कार्टिन, नुटचास ओर्न, हबर्ट, पोहउई, राबर्ट, थाईमै, उंछा देवी, हतेत, लीहिन, मारिया पैसिटा, येवेव्स, ज्वासी एंजिली, लीसा, विली आदि शामिल रहीं। इस मौके पर क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य प्लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें