फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने पिकनिक मनाने पर रोक लगाई

Sun, 27 Dec 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नववर्ष पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल में पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी गई है। साथ ही शिकारियों की निगहबानी तेज करते हुए वन क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

 जंगल परिक्षेत्र में पकड़े जाने पर कड़ी   कार्रवाई होगी।
इस बार नववर्ष पर एक जनवरी को कोई भी व्यक्ति जंगल में पिकनिक नहीं मना पाएंगा। यूपी से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के 899 वर्ग किलोमीटर के जंगल में नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग आकर्षित होते हैं।
इस दौरान लोग तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाते हैं और खाना बनाकर खाने के बाद प्लास्टिक के सामान जंगल में फेंक देते हैं। इससे जंगल में आग लगने का अंदेशा रहता है।
विज्ञापन

नए साल पर वन्य प्राणियों के शिकार की आशंका बनी रहती है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के निदेशक आरबी सिंह ने बताया कि पिकनिक पर पूर्णतया रोक है। इसकी निगरानी के लिए सभी वनक्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। शिकारियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें