फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परदेसी घर आने को परेशान, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर सहालग के चलते 28 फरवरी तक किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। इससे दिल्ली, पंजाब, गुजरात समेत अन्य बड़े शहरों में गए लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

वहीं अगले माह होली भी है। ऐसे में दूर-दराज के शहरों में रहकर पढ़ने और नौकरी करने वाले लोगों के परिजन जिले के रेलवे स्टेशनों पर कन्फर्म टिकट के लिए टिकट काउंटर पर लाइन लगा रहे हैं।
सहालग चल रहा है। शादी समारोह में घर आने में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। 28 फरवरी तक गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर चलने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेन फुल हैं। कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से घर आना मुश्किल होता दिख रहा है। पटखौली के विजय सिंह ने बताया कि बेटा दिल्ली में रह कर इंजीनियरिंग की तैयारी करता है। उसको होली पर घर आना है। उसके लिए लगातार कई दिनों से कन्फर्म टिकट के लिए काउंटर का चक्कर लगा रहा हूं। वहीं कोटवा के योगेंद्र सिंह ने कहा कि लड़का भोपाल से बीटेक कर रहा है। वहां लंबी लाइन लग रही है। इसलिए यहां आया, लेकिन टिकट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें