फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: विदेशी बौद्ध अनुयायियों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर

Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढाते वियतनाम के पर्यटकों का दल। संवाद
विज्ञापन
- मुख्य महापरिनिर्वाण, माथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप का किया भ्रमण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार। बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में सोमवार को विभिन्न बौद्ध धर्मानुयायी देशों के पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। यहां पहुंचे पर्यटकों ने छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर शीश नवाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व धम्म मंत्र व बुद्ध वंदना के साथ चीवर भी चढ़ाया।

सोमवार दोपहर बाद कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध का दर्शन व पूजन-अर्चन करने के लिए श्रीलंका, वियतनाम, कोरिया व भूटान के पर्यटकों का दल पहुंचा। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को शीश नवाकर विश्व शांति की कामना की। धम्म मंत्र व बुद्ध वंदना के साथ स्वर्ण आभा युक्त चीवर ओढ़ाकर आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दल में शामिल पर्यटकों ने दर्शनीय स्थल भू-स्पर्श मुद्रा में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा दर्शन के लिए माथा कुंवर मंदिर पहुंचे, जहां प्रतिमा व उसके ऐतिहासिकता की जानकारी हासिल की। यहां से महात्मा बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचकर परिक्रमा कर कैंडल जलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें