फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा जुटाकर किया अंतिम संस्कार

Tue, 11 Apr 2017 10:51 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सेवरही।
विज्ञापन

दुबौली गांव के अवदान टोला की मुसहर बस्ती में सोमवार की रात बीमारी से एक मुसहर महिला की मौत हो गई। मंगलवार को गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर उसका अंतिम संस्कार किया। मौत की खबर के बाद भी प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन


इस गांव की मुसहर बस्ती में रहने वाली 48 वर्षीया गुलबी पत्नी घुघली बीमार चल रही थी। उसके बेटे नरेश और उमेश मजदूरी करके मां का इलाज करा रहे थे। आर्थिक स्थिति खराब होने पर पड़ोसियों ने भी मदद की। परंतु सोमवार की रात गुलबी की मौत हो गई। गांव वालों का आरोप है कि गरीब मुसहर महिला की मौत के घंटों बाद भी कोई प्रशासनिक अफसर मौके पर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह पड़ोसियों ने चंदा जुटाकर शव का अंतिम संस्कार कराया। इस संबंध में तमकुहीराज के एसडीएम विपिन कुमार सिंह का कहना है महिला टीबीग्रस्त थी। जांच कराकर जरूरी सरकारी मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें