गंगुआ बाजार। तमकुहीराज कस्बे के रामलीला मैदान पर चल रहे चार दिवसीय ऑल इंडिया महिला व पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रानी लक्ष्मीबाई महिला फुटबॉल टीम सिवान व अखंड ज्योति महिला फुटबाल पटना के बीच खेला गया। इसमें सिवान ने पटना को 1-0 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मैच का शुभारंभ भाजपा नेता धनंजय राय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय गुप्ता व अभिषेक मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुरु कराया। इस मौके पर हेमंत सिंह पटेल, संजय सिंह पटेल,धर्मेंद्र मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।