फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : मंसाछापर ने बलिया को हराया

Mon, 29 Dec 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। नेहरू इंटर मीडिएट कॉलेज मंसाछापर के खेल मैदान में आयोजित शहीद बाबूराम स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। इसमें मेजबान मंसाछापर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बलिया की टीम को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मुकाबले के पहले हाफ में मंसाछापर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक गोल दागकर बढ़त बना ली। इसके बाद बलिया की टीम ने दमदार वापसी करते हुए एक गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने संतुलित खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी। मैच के अंतिम क्षणों में मंसाछापर के खिलाड़ी साहेबजादे सिद्दीकी ने निर्णायक गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। इस जीत के साथ मेजबान मंसाछापर ने बलिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें