बोदरवार। पंचायत इंटर कॉलेज परिसर में जीके प्वाइंट फुटबाल क्लब की तरफ से सोमवार को फुटबाल मैच खेला गया। इसमें बेतिया की टीम ने बोदरवार को तीन गोल से पराजित कर दिया।
बोदरवार की टीम ने पहले हाफ में एक गोल कर बेतिया की टीम पर दबाव बना दिया। लेकिन, दूसरे हाफ की शुरुआती में ही बेतिया की टीम ने एक गोल दाग कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेतिया के खिलाड़ियों ने अंतिम क्षण में बोदरवार की टीम के खिलाफ लगातार तीन गोल कर मैच जीत लिया।
इसके पहले मुख्य अतिथि नरेंद्र यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। इस दौरान जयगोविंद सिंह, संजय सिंह, वरुण, शिवम, हिमांशु, सोनू, मंतार अली, मनीष, अयोध्या आदि मौजूद रहे।