पडरौना। मेरा युवा भारत की तरफ से सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला स्टेडियम से रविंद्रनगर चौराहे तक पदा यात्रा निकाली गई।
वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार यादव ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का फल आज लोग देश में स्वतंत्रता का स्वाद चख रहे हैं। इसे बनाए रखना प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। इसके बाद स्टेडियम परिसर से निकली पद यात्रा रविंद्रनगर चौराहे तक पहुंची, जहां शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर पुष्पार्चन कर लोगों में देश भक्ति की भावना जागृत की गई। इस दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार गुप्ता, क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास शैलेंद्र गौतम, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी भारत लाल गोंड, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सूरज गौतम, सुशील मिश्रा, पंकज यादव, सोनू शर्मा, विनय चौहान, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।