पिपरा कनक। तमकुही ब्लॉक क्षेत्र के कई गांवों के पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग फैला है। पशुपालकों का आरोप है कि विभाग की तरफ से टीकाकरण नहीं किए जाने के चलते रोग तेजी से फैल रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। उन्हें पशुओं के स्वास्थ्य को लेकर कोई सरोकार नहीं है।
क्षेत्र के बिहार खुर्द निवासी रामविलास गुप्ता, पुराना गुप्ता, रामधन गुप्ता, रामविलास प्रसाद,रामेश्वर प्रसाद, दिनेश गुप्ता, बृज प्रसाद का आरोप है कि पशुपालन विभाग की अनदेखी से पशुओं में खुरपका-मुंहपका रोग फैल रहा है, लेकिन रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। विभाग की उदासीनता को लेकर पशुपालक परेशान हैं। यह रोग समउर बाजार, बिहार खुर्द, परसौनी खुर्द, बिहार बुजुर्ग, मंगुरी पट्टी, गगुआ, मठिया, पिपरा बघेल में तेजी से फैल रहा है। इस संबंध में पशुधन प्रसार अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि एक माह पहले पशुओं का टीका लगाया गया था। संवाद