फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य सुरक्षा टीम ने तीन दुकानों से लिए सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पर्व पर लोगों को सुरक्षित खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने और मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध प्रशासन सख्त है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश के द्वारा त्योहारों पर लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपब्ध कराने को लेकर अभियान चलाने के निर्देश पर 15 अगस्त से एक दिन पहले बुधवार को प्रशासन ने खाद्य पदार्थों के 3 सैंपल लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन प्रदीप कुमार राय ने बताया कि श्रीराम चौक तुर्कपट्टी स्थित हृदय विश्वास की दुकान से बेसन का लड्डू, पिपरा जटामपुर रोड कुबेरस्थान स्थित पिंटू कुमार की दुकान से बूंदी लड्डू और तमकुही राज रोड तुर्कपट्टी बाजार स्थित न्यू कलकत्ता बंगाली स्वीट से बूंदी का लड्डू के सैंपल भरे गए। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को स्वच्छता व सही रख-रखाव को जागरूक किया जा रहा है। टीम में कन्हैया लाल वर्मा, विजय कुमार यादव, पवन कुमार गोंड आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें