पटहेरवा। खाद्य सुरक्षा विभाग की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को पटहेरवा बजार में दुकानों की जांच कर अधिकारियों ने नमूने एकत्र किए। एक दुकानदार ने दुकान में रखे सामान का बिल नहीं दिखाया। उन्हें नोटिस देकर उनका जवाब तलब किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरबी चौहान की अगुवाई में विभाग के कर्मचारियों ने दुकानों से घी, बटर, मस्टर्ड ऑयल, जैम आटा, अरहर दाल, चना की दाल, बेसन, मिल्क स्वीट, नमकीन, हल्दी पावडर का नमूना लिया। मीट, फिश और अंडे की दुकानों की भी जांच की गई। एक दुकानदार ने दुकान में रखे सामान का बिल-वाउचर नहीं दिखाया। संबंधित दुकानदार को नोटिस देकर उनसे जवाब तलब किया गया। इस दौरान मोहन गुप्ता, प्रदुमन गुप्ता, नथुनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।