फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सार्वजनिक स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की होगी जांच

Sat, 23 Nov 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा सलाहकार समिति की बैठक हुई। नकली, अधोमानक, मिथ्या छाप औषधियों एवं प्रसाधन सामग्री और अपमिश्रित खाद्य पदार्थो के निर्माण व विक्रय पर रोक लगाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में डीएम विशाल भारद्वाज ने आवासीय विद्यालयों, अस्पतालों आदि में संचालित कैंटीन की नियमित जांच की हिदायत दी। कहा कि बस स्टेशन और टूरिस्ट स्थानों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की अभियान चलाकर जांच करें ताकि लोगों को स्वच्छ खाद्य पदार्थ मिल सके। मौजूद लोगों को खाद्य संरक्षा के बारे में जागरूक करें।
उन्होंने मंडी समिति कसया के सहयोग से क्लीन फ्रूट एवं वेजिटेबल मार्केट के लिए जरूरी लाइसेंस व पंजीकरण के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए। ढाबा व रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें खाद्य संरक्षा के संबंध में जानकारी दें।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के साथ संपर्क कर एल्कोहल की दुकानों को चेक कर उनका भी पंजीकरण करें। मिठाइयां, पनीर, मसालों, खाद्य तेल, दालों एवं साॅस के निमार्ण विक्रय पर विशेष निगरानी रखें।
इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय प्रदीप कुमार राय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश राय, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या, डाॅ. अजय कुमार शुक्ला, धमेंद्र मद्धेशिया, अशोक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें