फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन से उतरते समय फिसला पैर, पंजा कटा

Tue, 05 Sep 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन पर सोमवार की शाम साढ़े तीन बजे एक सवारी गाड़ी से उतरते समय एक यात्री का पैर फिसल गया। वे ट्रेन की चपेट में आए गए, जिससे उनके बाएं पैर का पंजा कट गया। स्टेशन अधीक्षक ने उन्हें दुदही सीएचसी भेजवाए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा के वार्ड नंबर आठ निवासी हरिशंकर रौनियार सोमवार को पडरौना से इलाज कराकर 05166 डाउन सवारी गाड़ी से घर आ रहे थे। दुदही रेलवे स्टेशन पर उतरते समय एक जेब कतरे ने उनकी जेब से रुपये निकाल लिया। उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद कहासुनी होने लगी। इसी दौरान ट्रेन चल दी। जल्दबाजी में उतरते समय उनका पैर फिसल गया, जिससे वे ट्रेन की चपेट में आ गए। उनके बाएं पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। जानकारी होने पर स्टेशन अधीक्षक श्रीनिवास गुप्ता ने एंबुलेंस से उन्हें दुदही सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें