फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद्य विभाग ने कोल्हू पर मारा छापा

Thu, 30 Oct 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर सुकरौली में संचालित किए जा रहे मिठा बनाए जाने वाले क्रशर पर प्रदूषण एवं खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सभी क्रशर मानक के विपरीत पेराई करते मिले। वहीं गुड़ बनाने के दौरान रसायनों को मानक के अनुरूप नहीं मिलाया जा रहा है। टीम ने बताया कि सुकरौली में खराब गुणवत्ता की चीनी मिलाकर गुड़ बनाया जा रहा है। बड़े पैमाने पर मिलावट का कारोबार किया जा रहा है। सभी कारोबारियों को हिदायत देकर सुधार करने के निर्देश दिए गए। चीनी मिल के एवीपी केन मनोज विश्नोई ने बताया कि जांच टीम की ओर से सभी को निर्देशित किया गया कि यदि आगे जांच में इस प्रकार कमियां पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच में सभी कोल्हू प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त किए बिना ही संचालित पाए गए। जांच दल में प्रदूषण विभाग से अयोध्या प्रसाद, वैज्ञानिक सहायक एवं चीनी विभाग से खाण्डसारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मिलावट खोरों पर आगे भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें