फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो सेवा से व्यक्ति के सभी मनोरथ होते हैं पूर्ण : नंद किशोर

Thu, 30 Oct 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद स्थित श्रीराम जानकी मंदिर मठ परिसर में गोपाष्टमी के अवसर पर बुधवार को गोपाष्टमी श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गो संरक्षण और गो संवर्धन विषयक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के प्रारंभ में गो माता की आरती उतारी गई। पुजारी देवनारायण शरण का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हुआ। गोष्ठी के मुख्य वक्ता पुरोहित नंद किशोर द्विवेदी ने कहा कि गाय संपूर्ण प्राणी जगत की माता है। गो सेवा से व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
विशिष्ट अतिथि इंद्रासन प्रसाद संत ने कहा कि गाय माता के शरीर में समस्त देवों का वास होता है। अतः गो पूजा से सभी देवताओं की पूजा हो जाती है।सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि भारतीय संस्कृति ऋषि एवं कृषि संस्कृति है।
विज्ञापन

संगोष्ठी को भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष डाॅ. चंद्र भूषण सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आभार गौतम फाउंडेशन के डायरेक्टर राजू जायसवाल ने व्यक्त किया। संचालन डाॅ. हरिओम मिश्र ने किया।
अंत में सभी को पुस्तक एवं प्रसाद वितरण गया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आद्या पांडेय, डाॅ. निखिलेश्वर, रविंद्र गुप्ता, आलोक, मदन मोहन अग्रहरि, सत्यनारायण दास, मिथिलेश सिंह, राजकुमार अग्रवाल, निहारिका सिंह, पूनम, फन्नी मणि, मनीष चौरसिया, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें