फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार देर से पहुंचीं कई गाड़ियां

Fri, 19 Dec 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद 
विज्ञापन
कप्तानगंज। घने कोहरे ने गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग पर संचालित लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। इस रेल मार्ग पर संचालित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे से अधिक विलंब से चल रही है। इसकी वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कप्तानगंज रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सप्तक्रांति सुपर फास्ट दो घंटे, छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस चार घंटे, चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस चार घंटे, पूर्वाचल एक्सप्रेस 1.20 घंटे और श्रीवैष्णो देवी कामाख्या दो घंटे विलंब से पहुंची। यह रेलवे जंक्शन होने के कारण यहां से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थाने रूट की ट्रेनों का संचालन होता है। कप्तानगंज से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद सहित अन्य कई छोटे-बड़े शहरों के लिए ट्रेनों का संचालन होता है। कोहरे के चलते आनंद विहार से कप्तानगंज को आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 11:25 बजे से एक घंटे विलंब से पहुंची। सप्तक्रांति सुपर फास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय 4:38 बजे से दो घंटे विलंब से पहुंची। छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 6:15 बजे से चालीस मिनट विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें