फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर निर्माण : फाजिलनगर में लगा जाम...दूल्हा-बराती भी फंसे

Fri, 13 Mar 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
सहालग में जाम में फंसी रही 07 से अधिक दूल्हे की गाड़ियां।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : credit
विज्ञापन
गुरवालिया बाजार। फाजिलनगर कस्बे में इन दिनों जाम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य और बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग के कारण दिन में जहां मांगलिक कार्यक्रमों में जाने वाले लोग घंटों जाम में फंस रहे हैं। वहीं रात में शादी-विवाह के मौसम में दूल्हा और बरातियों को भी जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि कई बार दूल्हे की गाड़ी भी घंटों जाम में फंसी रह जाती है। सोमवार और मंगलवार रात तक लगभग हॉस्पिटल रोड, बघौच-देवरिया, काॅलेज रोड पर 12 से अधिक दूल्हों की गाड़ियां फंसी रहीं। दिन में बाजार करने पहुंचे लोग भी फंसे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी लंबा जाम रहा।
विज्ञापन

फाजिलनगर कस्बे में इन दिनों मुख्य बाजार और हाईवे के आसपास जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। कस्बे में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है, नाला निर्माण से भी व्यापक असर पड़ रहा है जिससे वाहनों का दबाव बढ़ते ही लंबा जाम लग जा रहा है।
दिन के समय बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों की भीड़ और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाती है। कस्बे में अधिकांश दुकानों, रेस्टोरेंट और होटल के पास पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते ग्राहक अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं। इससे सड़क और संकरी हो जाती है और थोड़ी ही देर में जाम की स्थिति बन जाती है।स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर और शाम के समय स्थिति सबसे ज्यादा खराब रहती है। कई बार स्कूल बस, एंबुलेंस और अन्य जरूरी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर शादी-विवाह के मौसम में जाम की समस्या और बढ़ गई है। रात के समय जब बारातें निकलती हैं, तो संकरी सड़क और पार्किंग की अव्यवस्था के कारण सोमवार को लंबे समय बारात का काफिला जाम में फंस गया।जिसमें 12 से अधिक दूल्हे की कार भी बाजार क्षेत्र में लंबे जाम में फंस गई, जिसके कारण बरातियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि फ्लाईओवर बनने से भविष्य में यातायात की समस्या जरूर कम होगी, लेकिन फिलहाल निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में पार्किंग की व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है।
0000
इस कारण हो रही दिक्कत

- फ्लाईओवर निर्माण के कारण सड़क संकरी होना
- दुकानों और रेस्टोरेंट के पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं
- सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन
- बाजार में बढ़ता वाहन दबाव
000

स्थानीय नागरिक का कोट

फाजिलनगर में इन दिनों जाम रोज की समस्या बन गई है। फ्लाईओवर बनने से सड़क पहले ही संकरी हो गई है और ऊपर से लोग सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर देते हैं। कई बार आधे-एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। -सूरज सिंह, कस्बावासी

बाजार में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्राहक मजबूरी में सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करते हैं, जिससे जाम लग जाता है। प्रशासन अगर पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था ठीक कर दे तो काफी राहत मिल सकती है। -दीपक सिंह, कस्बावासी

सहालग में जाम में फंसी रही 07 से अधिक दूल्हे की गाड़ियां।स्रोत-सोशल मीडिया- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें