फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
अहिरौलीदान में जारी परियोजना का कार्य। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जलस्तर में उतार-चढ़ाव से कटान का खतरा बढ़ा
विज्ञापन

तमकुहीरोड। गंडक नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव से एपी तटबंध पर कटान का खतरा बना हुआ है। 17 किमी लंबे बांध के कई हिस्सों पर नदी का दबाव है। बांध पर चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने में बाढ़ खंड जुट गया है।
विज्ञापन

गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा रहने पर बांध पर दबाव बना रहता है और पानी कम होने पर किनारे पर कटान तेज होने लगता है। जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव के कारण कटान तेज होता है। पिछले सप्ताह डिस्चार्ज 163700 क्यूसेक तक पहुंचा तो जो घटकर अब 60 हजार पर आ गया है। जलस्तर में उतार चढ़ाव के चलते एपी बांध के जंगलीपट्टी, बिन टोली, घघवा जगदीश, चैनपट्टी, खलवा टोला, जवही दयाल, विरवट कोन्हवलिया, बाक खास, बाघा चौर, नोनियापट्टी, खैरखुटा, मदरही, कचहरी टोला, छितौनी टोला और डीह टोला के सामने खतरा बना हुआ है। इस बीच बांध की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यों को तेजी से पूरा भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड तृतीय के एसडीओ एसके प्रियदर्शी का कहना है कि एपी बांध पर परियोजना का कार्य जारी है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें