फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ानें

Tue, 17 Mar 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से नियमित विमान उड़ान को लेकर केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू से
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के प्रति आभार जताया है। सांसद ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री से बातचीत के दौरान उन्हें आश्वासन मिला है कि कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द उड़ानें शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह दिन कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए बड़ा दिन है और इसके संचालन से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। सांसद के अनुसार एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद न केवल कुशीनगर बल्कि देवरिया, महराजगंज और पड़ोसी बिहार के कई जिलों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें