फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फरवरी के अंत तक उड़ान शुरू होने की उम्मीद

Wed, 31 Dec 2025 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत जल्द ही हकीकत होने की उम्मीद बढ़ गई है। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और टीम ने मंगलवार को प्रस्तावित उड़ान संचालन की तैयारियों को लेकर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों की सुविधाओं, टिकटिंग व्यवस्था, कार्यालय, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक अवसंरचनाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, कंपनी की एक और टीम भी जल्द आएगी। उसकी रिपोर्ट पर ही अंतिम फैसला होगा पर फिलहाल जो प्रगति है उससे फरवरी के अंत तक यहां से विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑपरेशनल मैनेजर अश्वनी कुमार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने टिकट काउंटर, चेक-इन एरिया, कार्यालय कक्ष, प्रतीक्षालय, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य परिचालन व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले भी एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार सदस्यीय टीम कुशीनगर एयरपोर्ट का भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर चुकी है, जिसमें व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई थीं। अब ऑपरेशनल स्तर पर हुए इस निरीक्षण से उड़ान शुरू होने की उम्मीद और प्रबल हो गई है।
एयरपोर्ट निदेशक प्राणेश कुमार राय ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के ऑपरेशनल मैनेजर द्वारा यात्रियों की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन किया गया है और व्यवस्थाओं को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। यदि सभी औपचारिकताएं और तकनीकी प्रक्रियाएं समय से पूरी हो जाती हैं तो फरवरी के अंत तक कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुरू हो सकती है। हवाई सेवा शुरू होने से न केवल कुशीनगर बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। कुशीनगर में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें