फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रीहनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए लगी पताका

Sun, 17 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
प्राचीनतम पतीलार माता मंदिर परिसर में श्रीहनुमत  प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में उप​स्थित लोग।
विज्ञापन
पडरौना। क्षेत्र के किन्नरपट्टी बाजार स्थित पतीलार माता मंदिर परिसर में आगामी 18 जनवरी से श्रीहनुमत प्राण प्रतिष्ठा और श्रीराम कथा होगा। इसके निमित्त शनिवार को मंदिर परिसर में हनुमंत पताका स्थापित की गई।
विज्ञापन

आचार्य नीरज पाठक ने कहा कि भगवान हनुमान का स्मरण मात्र से ही व्यक्ति के जीवन का सभी कष्ट मिट जाते हैं। वे श्रीराम के ध्वज वाहक हैं। गांव के मंदिर परिसर में बने हनुमान मंदिर में भगवान हनुमान की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होगी। इसके लिए 18 से 22 जनवरी तक मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ और श्रीराम कथा का आयोजन होगा। इसके बाद गांव के पंडित सुरेश चंद्र मिश्र, श्रीकांत उपाध्याय, अयोध्या मिश्र, विपिन श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, मुन्ना श्रीवास्तव, बबलू श्रीवास्तव आदि ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पताका स्थापित कर मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान मार्कंडेय पांडेय, सोनू पांडेय, जयराम राजभर, सुनील चौहान, रामनाथ वर्मा, रामचंद्र चौहान, उमेश कुशवाहा, जगमोहन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें