डिबनी बंजरवा। स्थानीय बाजार के मिनी स्टेडियम में सोमवार को दिनकर विचार मंच और अटल जनसंपर्क यात्रा के संयुक्त तत्वावधान में अटल युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्टार्टअप शुरू करने वाले पांच युवा उद्यमियों को सम्मानित किया गया।
भाजपा नेता डॉ. विजय राय ने कहा कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और सकारात्मक सोच ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और स्वयं का व्यवसाय एवं स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचंद्र उपाध्याय ने किया। इस दौरान सुमन तिवारी, निलय सिंह, मनंजय तिवारी, आशुतोष कुमार, अमित कुमार, शिवजी राय, गोलू कुमार, अवधेश कुशवाहा, मंटू राय, खजांती प्रसाद मौजूद रहे। संवाद