फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डाॅयट में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का समापन

Sun, 31 Aug 2025 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डायट सभागार में चल रहे दो दिवसीय व चार स्तरीय नवाचार महोत्सव का समापन हुआ। इसमें 84 शिक्षकों के सापेक्ष 70 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। सेवरही ब्लॉक के सभी शिक्षक अनुपस्थित रहे। नवाचार महोत्सव में प्राथमिक विद्यालयों की रेनू सिंह ने प्रथम, रूपेश कुमार बर्नवाल ने द्वितीय, रमेश कुमार यादव ने तृतीय और नाजरीन रिजवी ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के राकेश प्रसाद ने प्रथम, जितेंद्र यादव व मीना सिंह ने द्वितीय, आशा शर्मा ने तृतीय और प्रेरणा सिंह ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। इसी तरह माध्यमिक स्तर के रेनू ने प्रथम, बुशरा परवीन ने द्वितीय, मन्नू भारती ने तृतीय और धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। उन्हें डाइट प्राचार्य/बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य व वरिष्ठ प्रवक्ता अमित सिंह ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। अंत में नोडल एवं समन्वयक अश्विनी कुमार सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें