तमकुहीरोड। सेवरही थाना क्षेत्र के सरगटिया करनपट्टी गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने शनिवार की रात फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरगटिया करनपट्टी के तिवारी टोला निवासी रुदल पटेल का परिवार शनिवार की शाम को बभनौली शिव मंदिर में पूजा करने गया था। इसी बीच उनकी पुत्री चुलबुल पटेल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पूजा पाठ के बाद देर शाम परिवार के लोग घर पहुंचे तो चुलबुल को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एसएचओ दिग्विजय नारायन राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।