फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की टक्कर से पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद के एनएच 28 प्रेमवालिया चौराहे पर बृहस्पतिवार को कसया से फाजिलनगर की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे लेन में चली गई। इससे सामने से आ रही पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने सभी घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। वहीं सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


जौरा बाजार निवासी प्रशांत (23), जयदेव (21), ज्योति (20), राखी (50) अपनी बलेनो कार से कसया की तरफ से घर को जा रहे थे। अभी कार एनएच के प्रेमवालिया चौराहे के समीप पहुंचा कि कार अनियंत्रित हो गई और हाइवे के दूसरे लेन (दक्षिणी लेन) में चली गई। उसी समय फाजिलनगर से आ रही पिकअप से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर की जोरदार आवाज से आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार में सवार कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे वहीं पिकअप चालक मध्य प्रदेश के मुरैना निवासी कृष्णा (28) भी घायल हो गया। टक्कर इतना जबरदस्त था कि कार के आगे के दोनों एयरबैग खुल गया। इससे कार के अंदर आगे की सीट पर बैठे लोगों की जान बच गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। एक्सीडेंट के बाद करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सड़क से किनारे कर मार्ग को सुचारू रूप से शुरू कराया। इस संबंध में कसया एसओ प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजवा दिया गया है। विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें