फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस काटने को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांस काटने को लेकर हुई मारपीट में पांच घायल
विज्ञापन

बरवापट्टी। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुष्कर नगर दशाहवा गांव में शनिवार को बांस काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव की निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि गांव के कुछ लोग उनका बांस काट रहे थे। वहां पहुंचकर विरोध करने पर आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए पीटकर घायल कर दिया। उर्मिला के अलावा आरती और दुर्गावती भी घायल हो गईं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा हे। उर्मिला ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बरवापट्टी के एसओ जितेंद्र कुमार टंडन ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें