फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पांच स्वास्थ्यकर्मी सेवानिवृत्त, किए गए सम्मानित

Thu, 04 Jul 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। सीएचसी में कार्यरत पांच स्वास्थ्यकर्मी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें विदाई दी गई। कर्मियों को प्रतीक चिह्न व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने कहा कि सेवा से अवकाश एक निश्चित प्रक्रिया है। व्यक्ति चला जाता है, किंतु उसका व्यक्तित्व हमेशा यादों में रहता है। चुनौतियों से व्यक्ति का निर्माण होता है। नौकरी के दौरान मिला अनुभव हमेशा काम आता है। अधीक्षक डॉ. यूएस नायक ने कहा कि नौकरी मिलते ही अवकाश की तिथि निश्चित हो जाती है। इससे पहले सेवानिवृत होने वाले फार्मासिस्ट दिनेश राय, एएनएम नीलम राय, ब्लॉक हेल्थ वर्कर बालकरन सिंह, शंभू कुशवाहा, वार्ड ब्वॉय खलील अंसारी ने अपनी स्मृतियों को साझा किया। कहा कि सबकी यादें हमेशा बनी रहेंगी। इस दौरान डॉ. साजिद हुसैन, डॉ. अखिलेश कुमार, डॉ. एचएन प्रसाद, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. संजय यादव, डॉ. प्रिंस गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. नेहा मिश्रा, सत्येंद्र पांडेय, नरेंद्र सिंह, रुपेश चंद्र, पंकज राय, आदित्य तिवारी, अनुज तिवारी, प्रशांत शर्मा, आयुष पांडेय, अनुराग कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें