फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच-पांच गाड़ियां भेजी जाएंगी चीनी मिल

Tue, 21 Nov 2017 11:46 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
रामकोला में बैठक करते विधायक व अधिकारी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोला। स्‍थानीय कस्बे में गन्ना लदी गाड़ियों की वजह से लगने वाले जाम का मंगलवार को वैकल्पिक समाधान खोजा गया। मिल प्रबंधन, तहसील प्रशासन और व्यापारियों के बीच रामकोला थाना परिसर में हुई बैठक में वैकल्पिक उपायों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि बड़ी गाड़ियों को दिन में कस्बे के बाहर ही रोका जाएगा और छोटी गाड़ियों को पांच-पांच के समूह में मिल तक पहुंचाया जाएगा। मिल के सुरक्षा कर्मी भी कस्बे के चौराहों पर खड़े रहेंगे और गन्ना लदी गाड़ियों को पार कराएंगे।
विज्ञापन


चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होते ही गन्ना लदी गाड़ियों की वजह से रामकोला कस्बे में जाम लगने लगा है। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने विधायक रामानंद बौद्ध से इसकी शिकायत की थी। विधायक की पहल पर मंगलवार को दोपहर में रामकोला थाने में एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन और चीनी मिल के प्रबंधक मानवेंद्र राय की मौजूदगी में समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाई गई। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

व्यापारी विमलेश का आरोप था कि जाम की वजह से कारोबार प्रभावित होता है। इसके अलावा आवागमन करने वालों को भी दिक्कत होती है। एसडीएम ने चीनी मिल प्रबंधन से गन्ना लदे ट्रक व अन्य बड़े वाहन दिन में कस्बे से बाहर रोकने को कहा। प्रबंधक इस पर तैयार हो गया। साथ ही प्रबंधन की तरफ से सुझाव दिया गया कि बैलगाड़ी व ट्रेलर को पांच-पांच के समूह में दिन में आने दिया जाए। इसके लिए मिल अपने सुरक्षा कर्मियों को कस्बे के प्रमुख चौराहों पर खड़ा करेगा। वही सुरक्षा कर्मी इसकी निगरानी करेंगे। इस पर प्रशासनिक अफसरों के साथ व्यापारियों ने भी सहमति जताई। 
विज्ञापन

बैठक में एसओ श्रीप्रकाश, राधेश्याम दीक्षित, दरोगा कुंवर, विश्वजीत गोविंद राव, हरिलाल कुशवाहा, विजय पांडेय, नंदलाल गौड़, लेखपाल योगेंद्र गुप्ता, राजेश मौर्या, प्रसिद्ध नारायण दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें